Breaking News

लॉकडाउन अपडेटः आज इन राज्यों ने लागू किए प्रतिबंध, क्या बंद और क्या खुला

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश के कई राज्यों में हालात बहुत खराब हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं मिलने और पर्याप्त बेड्स उपबल्ध नहीं होने की वजह से हाहाकार मचा है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा कुछ जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं तो वहीं तमाम राज्य सरकारें कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा रही हैं।

बीते कुछ हफ्तों से कुछ राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू किया गया है। जिसे समयानुसार राज्य की स्थिति को देखते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही कुछ अतिरिक्त पाबंदियां भी लगाई जा रही हैं। अब इसी कड़ी में आज (रविवार, 9 मई) कुछ राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू को एक्सटेंड (बढ़ाया) किया है तो कुछ राज्यों ने रविवार से कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू किया है।

बता दें कि रविवार (9, मई) से अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा कुछ राज्यों में कल (10 मई) से अगले कुछ दिनों के लिए पाबंदियां लागू रहेंगी तो कुछ राज्यों में 8 मई से ही प्रतिबंध लागू हो गए हैं।

इन राज्यों में लगा है लॉकडाउन

दिल्ली :- बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को एक बार फिर से एक हफ्ते (सात दिन) के लिए लॉकडाउन के बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस बार मेट्रो भी नहीं चलेगी।

गोवा :- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गोवा में भी 9 मई से कर्फ्यू (Corona curfew in Goa) का ऐलान किया गया है। गोवा में 9 मई से लेकर 23 मई तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। किराने की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान मेडिकल सप्लाई चालू रहेंगी। इसके अलावा घरेलू सामान की दुकानें सुबह 7 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा रेस्त्रां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक टेकअवे ऑर्डर्स ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

कर्नाटक :- कर्नाटक सरकार ने भी पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस संबंध में अहम जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 10 मई से 24 मई (दो सप्ताह) तक कर्नाटक में पूर्ण लॉकडाउन (Full Lockdown In Karnataka) रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी छूट नहीं होगी। लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments