Breaking News

19 मई का इतिहास : आज के दिन विकसित हुआ था तापमान मापने का सेंटीग्रेड, जानिए अन्य घटनाएं

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 19 मई का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। आइए जानते हैं 19 मई के दिन इस दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।

यह भी पढ़ें :— चक्रवाती तूफान तौकते का कहर : समुद्र के बीच में फंसे थे 21 लोग, कोस्ट गार्ड ने इस तरह बचाई जान

आज ही के दिन पैदा हुआ थे नाथू राम गोडसे
19 मई के दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने का अविष्कार किया गया था। इस दिन पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। आज ही के दिन महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथू राम गोडसे का जन्म हुआ था। देश में शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान टाटा का 19 मई को ही निधन हुआ था। कोरोना भी अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। बीते साल 19 मई के दिन कोविड—19 मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार किया था।

यह भी पढ़ें :— नेपाल के पोखरा में भूकंप के तेज झटके, 5.3 मापी गई तीव्रता, बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी हुए महसूस


देश दुनिया के इतिहास में 19 मई कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं...

1521: उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर कब्जा किया था।
1536 : इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष साबित होने के बाद मार दिया था।
1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।
1910 : नाथू राम गोडसे का जन्म। गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी।
1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1934 : अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।
1936 : अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने राडार बनाया। यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित किया था।
1950 : मिस्र ने स्वेज नहर को इज़रायली जहाजों के लिए बंद करने की ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें :— Patrika Positive News: स्वयंसेवी संस्थाओं ने खोला दूसरा कोविड केयर सेंटर, 24 घंटे डॉक्टर—ऑक्सीजन सहित इलाज की सभी व्यवस्थाएं


1971 : भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1979 : हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
2001 : एप्पल इंक. ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा केलिफोर्निया के ग्लेनडेल में खोला।
2002 : चार सदियों की दास्ता के बाद पूर्वी तिमोर नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2008 : भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।
2008 : भारत एवं चीन के बीच 208 में नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।
2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के कुल मामले 1,01,139 पर पहुंचे, मृतक संख्या 3,163 हो गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments