Breaking News

Corona संकट के बीच देश के इन शहरों में आज से Lockdown, कई इलाकों में बढ़ी पाबंदियां

नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) की दूसरी लहर का कहर बढ़ रहा है। यही वजह है कि केंद्र के साथ-साथ राज्यों सरकारों ने भी सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।
कई राज्य ऐसे हैं, जहां कुछ जिलों में वीकएंड लॉकडाउन के बाद अब संपूर्ण लॉकडाउन ( Lockdown ) की भी नौबत आ गई है।

इसके अलावा कई जिलों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का उपाय भी किया जा रहा है। यही नहीं धारा 144 के जरिए भी संक्रमण के फैलाव को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। आइए जानते हैं 9 अप्रैल से देश के किन शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेँः देश के इस अस्पताल में वैक्सीन को दोनों डोज लेने के बाद भी 37 डॉक्टरों को हुआ कोरोना, जानिए कितनों की हालत गंभीर

भारत में बिगड़ती कोविड स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी गुरुवार को प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। हालांकि उन्होंने देशभर में पूर्ण लॉकडाउन के संकेतों से इनकार किया, लेकिन इस कई राज्य कोरोना पर काबू पाने के लिए वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

पूरे महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 9 अप्रैल से मुंबई, पुणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिले में लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा।

शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक पूरा महाराष्ट्र वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की जद में रहेगा।

आपको बता दें कि यह पहला वीकेंड है जो पूरी तरह से लॉकडाउन में रहेगा। जरूरी सेवाओं के अलावा किसी को भी इस दौरान आवाजाही की इजाजत नहीं होगी।

एमपी के सभी जिलों में लॉकडाउन
महाराष्ट्र के सभी जिलों के अलावा मध्य प्रदेश के भी सभी जिलों और शहरों में वीकेंड लॉकडाउन 9 अप्रैल से लागू हो रहा है। ये शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। यहां छिंदवाड़ा समेत कुछ जिलों एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ में भी सख्ती
छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सख्ती बढ़ा दी गई है। राजधानी रायपुर में 10 दिन का लॉकडाउन लगाया है। 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन है। सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। हालांकि परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को छूट दी गई है। दुर्ग जिले में भी लॉकडाउन रहेगा।

यह भी पढ़ेँः Corona Vaccine: ओडिशा के 700 सेंटर समेत देश के कई इलाकों में नहीं बचा स्टॉक, इतने दिन ही लगेंगे टीके

कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू
आपको बता दें कि देश कई राज्यों में वीकेंड के अलावा नाइट कर्फ्यू भी लागू किया जा चुका है। इसमें पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात के कई जिले शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments