Breaking News

लड़कियों के बीच रणवीर सिंह का इतना क्रेज क्यों है?

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसमें उन्होंने एक मिडिल क्लास लड़के का रोल किया था। इसी फिल्म से उन्होंने बता दिया था कि वह लंबी रेस के लिए आए हैं। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। फिल्म 'रामलीला' हो या 'बाजीराव मस्तानी' इन फिल्मों से रणवीर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वैसे तो रणवीर को हर कोई पसंद करता है लेकिन लड़कियों के बीच उनका एक अलग ही क्रेज है। ऐसा क्यों हैं ये हम आपको बताते हैं।

एक नंबर के आशिक
रणवीर सिंह ने साल 2018 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान रणवीर ने खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया। अवॉर्ड फंक्शन हो या कोई पार्टी, रणवीर हमेशा दीपिका के पीछे-पीछे नजर आते हैं। कई वीडियो तो ऐसे भी वायरल हुए हैं जिसमें वह दीपिका से अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं। दीपिका की तारीफ करने का वह कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लड़कियों की नजरों में रणवीर एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड और हसबैंड हैं।

ranveer_singh_1.jpg

मोस्ट स्टाइलिश एक्टर
एक्टिंग के अलावा रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो तरह-तरह के कपड़े पहनते हैं। रणवीर ने पैंट से स्कर्ट तक सब पहना है। ऐसे में उनका ड्रेसिंग सेंस उन्हें औरों से अलग बनाता है।

ranveer_singh_3.jpg

एनर्जी के बादशाह
रणवीर सिंह को बॉलीवुड का मोस्ट एर्नजैटिक एक्टर भी कहा जाता है। उनके जैसी एनर्जी शायद ही किसी में हो। फिल्म की शूटिंग के दौरान, स्टेज पर परफॉर्म करते हुए और किसी शो को होस्टिंग में रणवीर अपनी जान लगा देते हैं। उनकी ये क्वालिटी सभी को पसंद आती है। उनके चेहरे पर कभी उदासी देखने को नहीं मिलती है। वह छोटी-छोटी चीजों में काफी एक्साइटिड हो जाते हैं। ऐसे में उनकी एनर्जी से भी लड़कियां काफी इम्प्रेस हो जाती हैं।

ranveer_singh.jpg

रणवीर की किलर बॉडी
रणवीर सिंह अपनी बॉडी का पूरा ध्यान रखते हैं। उनकी जबरदस्त बॉडी देख हर लड़की उनपर फिदा हो जाती हैं। फिल्म रामलीला में उन्होंने अपनी किलर बॉडी से सभी को अपना दीवाना बना दिया था। उनकी बॉडी देखकर भला अब कौन लड़की उनपर अपना दिल नहीं हारेगी।

ranveer_singh_4.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments