सतीश कौशिक, सैफ अली खान सहित ये बॉलीवुड सेलेब्स 50 की उम्र में बने पिता

मुंबई। बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो 50 की उम्र में भी पिता बने। ऐसा होने की वजह किसी के साथ दूसरी शादी तो, किसी के पहले बच्चों के साथ कुछ अनहोनी होना रही। जो भी हो, इन सेलेब्स ने 'लोग क्या कहेंगे' वाले ढकोसले को जरूर पीछे छोड़ा और अपनी फैमिली को अपने ढंग से प्लान किया। इसमें कुछ स्टार्स का साथ सरोगेसी/आईवीएफ तकनीक ने भी दिया। बड़ी उम्र में महिलाओं के मां बनने से जुड़े रिस्क को भी यह कम करता है। आइए जानते हैं कौनसे सेलेब्स 50 या 50 से ज्यादा की उम्र में बने पैरेंट्स:
सतीश कौशिक :

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक आज (13 अप्रेल) को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही उन्होंने और उनकी 8 साल की बेटी वंशिका ने कोरोना को मात दी है। बता दें कि सतीश कौशिक को 56 साल की उम्र में 15 जुलाई, 2012 को सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का पिता होना का सुख मिला। इससे पहले उनके दो साल के बेटे की 16 साल पहले मौत हो गई थी।
सैफ अली खान :

अभिनेता सैफ अली खान इसी साल फरवरी में करीना कपूर के दूसरे और कुल चौथे बच्चे के पिता बने। चौथे बच्चे के पिता बनते समय उनकी उम्र 50 साल की है। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे सारा अली और इब्राहिम खान हैं। करीना से शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं। करीना की उम्र 40 साल है।
यह भी पढ़ें : 50 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे Saif Ali Khan ने जताई खुशी, कहा- 'सबसे सही उम्र यही है'
संजय दत्त:

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने दूसरी शादी मान्यता दत्त से की है। इस शादी से उनको जुड़वां बच्चे 51 की उम्र में मिले। इससे पहले उन्होंने 1987 में रिचा शर्मा से शादी दी। इस शादी से उनके एक बेटी त्रिशला है। वह अपने ग्रांड पैरेंट्स के पास अमरीका में रहती हैं।
प्रकाश राज :

साउथ और हिन्दी सिनेमा में खलनायक की अलग शैली को अपनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज भी 50 की उम्र में पिता बने। प्रकाश को पहले शादी से दो बच्चे हैं। उन्होंने 2010 में दूसरी शादी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से की। इससे उनको 50 की उम्र में बेटा हुआ। इसका नाम वेदांत रखा गया।
यह भी पढ़ें : शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पूर्व पति पंकज कपूर और रोजश खट्टर से शादी टूटने की बताई वजह
राजेश खट्टर :

अभिनेता राजेश खट्टर वर्ष 2019 में बेटे के पिता बने। 52 साल की उम्र में राजेश और वंदना सजनानी ने इसके लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। इससे पहले राजेश ने शाहिद कपूर की मां और पंकज कपूर की पत्नी नीलिमा आजमी से शादी की थी। इस शादी से उनके एक बेटा है, जो अभिनेता ईशान खट्टर हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments