Breaking News

गोवा में 29 अप्रैल शाम 7 बजे से लॉकडाउन, जानिए कौन-कौन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाया जा चुका है। पिछले कुछ दिनों से गोवा में भी कोरोना पॉजिटिव के मामले में इजाफा हुआ है। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में 29 अप्रैल से 5 दिनों का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। प्रमोद सावंत ने कहा कि कोरोना के कारण देश की हालत खराब होती जा रही है। इसलिए कोविड के मरीजों के आंकड़े को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। जनता के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें :— विराफिन दवा से 7 दिन में कोरोना का मरीज ठीक होने का दावा, आपात इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी

सार्वजनिक परिवहन, कैसिनो, होटल, पब बंद
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में 29 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इन पांच दिनों के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति रहेगी। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। इसके साथ ही कैसिनो, होटल और पब को भी खेलने की इजाजत नहीं होगी। प्रदेश में आवश्यक सेवाओं के लिए सीमाएं खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें :— दबाव के आगे झुका अमेरिका, भारत को कोरोना वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार

स्वास्थ्य मंत्री ने की थी लॉकडाउन की सिफारिश
आपको बता दें कि गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने पिछले दिनों कोरोना के बढ़ते मामलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सावंत से प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की थी। मंत्री विश्वजीत राणे ने ट्वीट में लिखा था विशेषज्ञों के साथ बातचीत में पता चला है कि अगले 10 दिनों में प्रतिदिन 200 से 300 लोगों की मौत होने की संभावना है। स्थिति वास्तव में गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा था कि उपायों के अलावा गोवा को निश्चित रूप से एक विशेष अवधि के लिए महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों की तर्ज पर लॉकडाउन पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री उनके अनुरोध पर विचार करेंगे। फिलहाल गोवा में 15,260 एक्टिव केस हैं, यहां इस महामारी से 1017 लोगों की मौत हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments