Breaking News

Farmer Protest : टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा के 55 वर्षीय किसान ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन जारी है। इस बीच खबर यह है कि हरियाणा के एक 55 वर्षीय किसान ने रविवार को टिकरी-बहादुरगढ़ सीमा पर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के राजबीर के रूप में पहचाने गए पीड़ित ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे राजबीर

हिसार निवासी राजबीर केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। बता दें कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान दिल्ली की सीमाओं पर 100 दिनों से इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

13 मार्च को किसानों की बड़ी पंचायत

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 13 मार्च को मैं पश्चिम बंगाल जाऊंगा। वहां किसान यूनियनों की एक बड़ी पंचायत है। वहां के किसानों से मिलूंगा। हम वहां के किसानों से आंदोलन और एमएसपी के बारे में बात करेंगे। यूनियन की ओर से महिला दिवस भी मनाया जाएगा। महिला दिवस कार्यक्रम को दिल्ली बॉर्डर पर संचालन महिलाएं ही करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments