Breaking News

आज शाम 4 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तीरथ सिंह रावत, पढि़ए उनके बारे में सब कुछ

नई दिल्ली।

उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल सीट से भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक देहरादून में हुई, जिसमें तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाई गई। रावत आज यानी बुधवार शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तीरथ सिंह रावत के नाम पर फैसला भाजपा विधायक दल की बैठक में होने के बाद पर्यवेक्षक रमन सिंह ने इनके नाम का ऐलान किया था। इससे पहले, मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

एक बच्चे की जिद्द, जन्मदिन नहीं मना तो साइकिल उठाई और चल दिया यूपी, जािनए फिर क्या हुआ

कभी सोचा नहीं था सीएम बनूंगा
तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वे संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक रहे हैं। संघ से ही वह भाजपा आए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में भाजपा पिछले तीन-चार दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अपने नाम का ऐलान होने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन प्रदेश का मुख्यमंत्री बनूंगा। मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

विस्तारक प्रचारक नहीं, संगठन मंत्री रहा
तीरथ सिंह रावत के मुताबिक, मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड््रडा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं। उन्होंन कहा, मैं संघ से जुडऩे के बाद कई वर्षों तक विस्तारक प्रचारक रहा। इसके बाद विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा। संगठन मंत्री का दायित्व भी संभाला। उन्होंने कहा, मैं भाजपा को जानता तक नहीं था। स्वर्गीय अटल जी से जब पहली बार मिला, तो भाजपा से मेरा पहली बार परिचय हुआ।

अगर मुसीबत में हैं, मगर मदद के लिए बोल नहीं सकते, तो यह इशारा आएगा आपके काम

9 अंक से है गहरा नाता
तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी जिले में हुआ। वे 9 फरवरी को 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष रहे। 2012 से 2017 तक विधायक रहे। इसके बाद 2007 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पौड़ी-गढ़वाल सीट से जीत दर्ज की थी और लोकसभा के सदस्य बने।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments