Breaking News

मस्जिद के बाहर फोटोशूट और हिप पर भागवत गीता का श्लोक लिखवाकर Rihanna उड़ा चुकी हैं धर्मों का मज़ाक

नई दिल्ली। अमरिकन पॉप सिंगर रिहाना विदेशों से ज्यादा इन दिनों भारत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही किसान आंदोलन पर ट्वीट कर रिहाना ने भारत के घर-घर में अपनी पहचान बना ली हैं। वहीं ऐसा लगता है कि रिहाना का भी विवादों से गहरा नाता है। इसीलिए तो कभी वह किसान आंदोलन को लेकर ट्रोल हो जाती हैं तो कभी भगवान गणेश का नेकलैस पहनकर लोगों से खरी-खोटी सुनती हैं। चलिए आज आपको रिहाना के उन विवादों से परिचित करवातें हैं। जिनकी वजह से उन्हें खूब सुर्खियों में रहना पड़ा।

Rihanna

पब्लिक में नशे करती हुई देखी गईं

रिहाना को अक्सर वीड का सेवन करते हुए पाया गया है। हैरानी की बात यह वह वीड पब्लिक लेती हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर वह खुलकर बता चुकी हैं कि वह मरिजुआना का सेवन करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें देखा गया था कि वह सबके सामने वीड का सेवन कर रही हैं।

Rihanna

मस्जिद के बाहर करवाया फोटोशूट

रिहाना को उस वक्त सबसे ज्यादा अलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने मस्जिद के सामने एक फोटोशूट करवाया था। दरअसल, यह बात साल 2013 की है। जब रिहाना अबूधाबी में स्थित मशहूर शेख जायद शाही मस्जिद के सामने फोटोशूट करती हुईं नज़र आईं थी। फोटोशूट के दौरान रिहाना ने काले रंग के हिजाब के साथ लाल लिपस्टिक और भारी गहने पहने हुए थे। जैसे इस बात का पता लोगों को चला उन्होंने तुरंत उन्हें वहां से निकाल दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उस वक्त भी रिहाना को खूब बुरा भला कहा था।

Rihanna Boyfriend

बॉयफ्रेंड की पिटाई

सोशल मीडिया पर बेबाकी से बोलने वाली रिहाना अपने बॉयफ्रेंड से मार खा चुकी हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई थीं। जिसमें रिहाना चोटिल नज़र आई थीं। बताया जा रहा था कि रिहाना के बॉयफ्रेंड क्रिस ने उनके मुंह पर जोरदार मुक्का मारा था। जिसकी वजह से उनका होंठ फट गया था।

Rihanna

इस्लामिक गाने पर किया लॉन्जरी का प्रदर्शन

रिहाना को अक्सर धार्मिक भावनाओं का मज़ाक उड़ाते हुए देखा गया है। रिहाना ने उस वक्त भी खूब सुर्खियों बंटोरी थीं। जब उन्होंने एक लॉन्जरी ब्रांड का शूट किया था। इस शूट में उन्होंने इस्लामिक धर्म का गाना प्ले किया था।

Rihanna

हिप पर करवाया संस्कृत भाषा में टैटू

रिहाना ने अपने हिप पर एक टैटू करवाया था। संस्कृत भाषा में करवाए इस टैटू पर भागवत गीता के कुछ शब्द लिखे हुए थे। जिस पर जमकर बवाल हुआ था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments