Breaking News

दीप सिद्धू के बाद दिल्ली पुलिस को एक और कामयाबी, हिंसा का आरोपी इकबाल सिंह भी गिरफ्तार

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित लालकिले में बवाल मामले में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने एक और गिरफ्तारी की है। बवाल मामले में आरोपी इकबाल सिंह को स्पेशल सेल ने अरेस्ट किया है। इकबाल सिंह ( Iqbal Singh )की गिरफ्तारी पंजाब के होशियारपुर इलाके से हुई है।

आपको बता दें एक दिन पहले स्पेशल सेल ने मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को भी हरियामा के करनाल से गिरफ्तार किया था। दरअसल नए कृषि कानून के विरोध में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान इन लोगों पर हिंसा और बवाल करने का आरोप है।

मिशन गगनयान पर अंतरिक्ष यात्रियों को मिलेगा घर जैसा खाना, दो साल के प्रयोग के बाद तैयार हुईं ये खास डिशेज

50 हजार रुपए का था इनाम
दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है कि इकबाल सिंह को स्पेशल सेल ने मंगलवार रात होशियारपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का इनाम रखा गया था।

ट्रैक्टर परेड में हिंसा और बवाल के चलते दिल्ली पुलिस ने करीब 25 आरोपियों की सूची जारी की थी। इसके बाद से ही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी कड़ी में एक दिन पहले स्पेशल सेल के हत्थे 14 दिन से फरार मुख्य आरोपी दीप सिद्धू भी चढ़ा।

दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से सोमवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सिद्धू के जरिए कई खुलासे हो सकते हैं।

सामने आई उत्तराखंड में त्रासदी की असली वजह, ग्लेशियर नहीं टूटा बल्कि इस कारण बरपा कुदरत का कहर

बुराड़ी हिंसा में पांच गिरफ्तार
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया था कि सुरजीत उर्फ दीपू (26), सतवीर सिंह उर्फ सचिन (32), संदीप सिंह (30), देवेंद्र सिंह (35) और रवि कुमार (24) को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन नेहरू विहार और दो रोहिणी के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के 200 से ज्यादा सिपाही जख्मी हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments