Breaking News

मौसम अलर्टः महाराष्ट्र समेत देश के 5 से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर इलाकों में ठंड (Winter) के कहर के साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कई राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य भारत से लेकर उत्तर पूर्व तक कई राज्यों में गुरुवार को बारिश देखने को मिली।

वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

घाटी में सेना के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, इस तरह नाकाम की आतंकियों की बड़ी साजिश

वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां भी पश्चमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, बर्फबारी के बीच बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किल
देश के कई राज्यों में सर्द हवाओं के बीच बारिश की जोरदार दस्तक ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। महाराष्ट्र और विदर्भ के कई इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश ने अचानक मौसम का मिजाज बदल दिया। माया नगरी मुंबई में कई घंटों तक बारिश देखने को मिली, इससे आम जनजीवन भी खासा प्रभावित हुआ।

वहीं शुक्रवार को भी महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिला। उज्जैन, भोपाल, खंडवा, इंदौर में देर शाम हुई बारिश ने मौसम को एक बार फिर सर्द बना दिया है। आईएमडी के मुताबिक मौसम का यही मिजाज अगले एक दो दिन रहने की संभावना बनी हुई है।

कोहरे के आगोश में दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री से ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया, लेकिन दिन में आसमान साफ रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा हालांकि बाद में आकाश साफ हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

यूपी में बरसे बदरा
उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कई स्थानों पर हल्की और बहुत हल्की बारिश हुई, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बदरा बरसे। आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश के सभी मंडलों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। सबसे कम न्यून्तम तापमान मुजफफरनगर में सात डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस वाराणसी में दर्ज किया गया।

राजनीति की पटरी पर नजर आएंगे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, इस दिन जॉइन करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

पहाड़ों पर जारी रहेगा बर्फबारी का दौर
देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में भी ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी मुश्किल बढ़ा सकती है।

बंगाल और बिहार में मौसम का हाल
पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश की आशंका व्यक्त की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments