Breaking News

B’day Spcl: चार बार शादी कर चुका है ये एक्टर, गर्लफ्रेंड रहीं इस अभिनेत्री की तीन दिन तक घर में सड़ती रही थी लाश.. पहुंचा था कंधा देने

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) 75 साल के हो गए हैं। कबीर जितना अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है। 70 पार कर चुके कबीर कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप की वजह से चर्चाओं मे रहे। अब तक वो चार शादियां कर चुके हैं। उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज (Parveen Dusanj) उनसे 30 साल छोटी हैं। कबीर ने परवीन से 70वें जन्मदिन पर शादी की थी जिनको उन्होंने 10 साल तक डेट भी किया।

अपनी गर्लफ्रेंड को कंधा देने पहुंचे थे

कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने पहली शादी प्रोतिमा बेदी से की थी जिनकी बेटी पूजा बेदी है जो अपने पिता की चौथी पत्नी से 5 साल बड़ी हैं। अपनी पहली पत्नी से रिश्ते खराब होने के चलते कबीर उनसे अलग हो गए थे। पहली पत्नी से रिश्ते बिगड़ने के बाद कबीर बेदी एक्ट्रेस परवीन बाबी के प्यार में पड़ गए थे। दोनों के अफेयर के खूब किस्से सुनने को मिलते थे। हालांकि परवीन को कुछ वक्त बाद लगा कि कबीर उन्हें वक्त नहीं दे रहे हैं इसलिए उन्होंने एक्टर से दूरी बनानी शुरू कर दी। साल 2005 में परवीन बाबी (Parveen Babi) की मौत के बाद कबीर बेदी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया था। एक्ट्रेस की लाश बंद कमरे में तीन दिन तक सड़ती रही थी।

Kangana Ranaut पर लगा चोरी का आरोप, लेखक बोले- मेरी कहानी चुराकर किया शोषण

परवीन दुसांज से कबीर ने की चौथी शादी

परवीन से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी की। हालांकि ये शादी भी कुछ समय तक नहीं चली और 1990 में उन्होंने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से कर ली। ये रिश्ता 15 साल तक चला, जिसके बाद 2005 में दोनों अलग हो गए और कबीर बेदी ने चौथी शादी परवीन दुसांज से कर ली। कबीर बेदी (Kabir Bedi) की चौथी शादी से उनकी बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) खुश नहीं थी। उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए परवीन को डायन बताया था। कबीर की परवीन से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। कबीर ने परवीन से शादी ज़रूर कर ली हालांकि उनका परिवार इस शादी के लिए राज़ी नहीं था लेकिन बाद में सब मान गए। दोनों ने ये शादी गुरुद्वारे में की थी। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments