Breaking News

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में घुस आईं पीओकी दो लड़कियां, प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली। रविवार सुबह नियंत्रण रेखा क्षेत्र से लगे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की दो लड़कियां जम्मू—कश्मीर के पुंछ में घुस आईं। दोनों लड़कियों को भारतीय सेना के जवानों ने हिरासत में लेकर लेकर पूछताछ की। लड़कियों ने पूछताछ में बताया है कि हम अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गए। हमारी मंशा भारतीय क्षेत्र में आने की नहीं थी। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने दोनों लड़कियों को संभावित नुकसान से बचाने और सुरक्षा प्रदान करने के लिहाज से अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे जवानों ने लड़कियों के भारतीय सीमा क्षेत्र में घुस आने के बावजूद पूर्ण संयम का परिचय दिया है। उनकी पहचान की और अब इन लड़कियों को प्रत्यावर्तन नियमों के तहत वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि आये दिन पाक सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन का पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments