Breaking News

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की हालत नाजुक, पति ने भी छोड़ा साथ

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की हालत नाजुक बनी हुई है। वह कोरोना पॉजिटिव हैं। इस वक्त वह वेंटिलेटर पर हैं। उनकी मां दिल्ली से उनकी देखभाल के लिए आई हैं। दिव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'हाय...मेरी इंस्टाग्राम फैमिली...मेरी अच्छी सेहत के लिए दुआ कीजिए। आप सभी को प्यार।'

दिव्या ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें दिव्या हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है। दिव्या की हालत के बारे में बात करते उनकी मां ने ई टाइम्स से कहा, दिव्या को पिछले छह दिनों से तेज बुखार था। वह अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। मैं दिल्ली से उसकी देखभाल करने के लिए आई हूं। मैंने जब उसका ऑक्सीजन लेवल चेक किया तो वह काफी गिरा हुआ था। वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि दिव्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

divya_bhatnagar_1.jpg

दिव्या की पिछले साल दिसंबर में अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी हुई थी लेकिन इस वक्त उनके पति गगन का कुछ अता पता नहीं है। एक्ट्रेस की मां ने कहा कि दिव्या का पति फ्रॉड निकला। वह उसे छोड़कर चला गया। दिव्या की मां ने आगे बताया कि गगन की मां का उनके पास फोन आया था और उन्होंने बस इतना कहा कि अगर कुछ पैसे चाहिए हो, तो बता देना।

आपको बता दें कि दिव्या भटनागर टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में वह शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले चल रहे धारावाहिक 'तेरा यार हूं मैं' में नजर आ रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनके सीरियल के प्रोडक्शन हाउस ने दिव्या की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments