Breaking News

Death Anniversary: जब किशोर कुमार के गानों पर लगा प्रतिबंध और लोगों से कहा गया सावधान रहें, जानिए क्यों...

नई दिल्ली। 4 अगस्त 1929 में जन्में हिंदी सिनेमा जगत के सदाबहार प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार का आज के दिन यानी कि 13 अक्टूबर 1987 में निधन हो गया था। आज किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी है। बेशक आज किशोर कुमार हमारे बीच नहीं है,लेकिन सालों बाद भी वह अपने चाहनेवालों के दिलों में जिंदा है। आज भी उन्हें बॉलीवुड में दिग्गज संगीतकार, गायक और अभिनेता के रूप में पूजा जाता है। किशोर कुमार में कई खासियत थी। उन्होंने अपनी आवाज़ का जादू एक ही भाषा में नहीं चलाया बल्कि उन्होंने अलग-अलग भाषा में कई सुपरहिट्स गानों को आवाज़ दी। जिन्हें आज भी गुनगुनाया जाता है। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

kishore_4.jpeg

किशोर कुमार करियर

किशोर कुमार के करियर की बात करें तो वह भी काफी फिल्मी रहा है। दरअसल, उनके बड़े भाई अशोक कुमार थे। वह हमेशा चाहते थे कि किशोर एक अभिनेता बने और एक्टिंग करियर में आगे बढ़ें, लेकिन एक्टिंग के क्षेत्र में किशोर ज्यादा गंभीर नहीं दिखाई दिए। उन्होंने अपने जमाने में करीबन 22 फिल्में की जिसमें से 16 से फ्लॉप साबित हुई।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/bhopal-news/madhya-pradesh-remembers-kishore-kumar-on-his-death-anniversary-1419651/

फिल्मों का सिनेमाघरों पर ना चलने की वजह किशोर कुमार की सिगिंग थी। उन्हें एक्टिंग से ज्यादा सुर लगाने में ज्यादा दिलचस्पी थी। खास बात यह भी कि वह काफी अलग अंदाज में गाना गाया था। उन्होंने गायिकी के क्षेत्र में कई स्टाइल विकसित करें। जिन्हें सुन लोग अक्सर दंग रह जाते थे।

kishore_2.jpg

राजेश खन्ना के लिए गाए 240 गाने

हिंदी सिनेमा जगत में किशोर कुमार कई अभिनेताओं की आवाज़ बने। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी जबरदस्त आवाज़ से मजेदार तड़का लगाया। उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के लिए गाया। जिसमें देव आनंद, राजेश खन्ना और कई बड़े नाम शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि किशोर कुमार ने अभिनेता राजेश खन्ना के लिए सबसे ज्यादा यानी कि 240 गाने गाए है। इस के बाद उन्होंने जीतेंद्र देव आनंद और अमिताभ बच्चन तक के लिए गाया है।

यह भी पढ़ें-https://www.patrika.com/dus-ka-dum/kishore-kumar-death-10-interesting-facts-about-kishore-kumar-5212686/

किशोर कुमार के गानों पर प्रतिबंध

फिल्म इंडस्ट्री में किशोर कुमार को लेकर एक किस्सा काफी मशहूर है। जिसमें बताया जाता है कि एक बार किशोर कुमार के गानों पर प्रतिबंध ही लगा दिया गया था। जी हां, कहा जाता है कि भारत में आपातकाली ने के दौरान मुंबई में एक कांग्रेस रैली कराई जानी थी। जिसके लिए किशोर को अप्रोच किया गया था कि वह रैली में गाना गाए। किशोर कुमार को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने गाने से मना कर दिया। जिसके बाद जब तक मुंबई में इमरजेंसी थी तब तक किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया गया था। यहां तक उनके घर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया गया था जिसमें लिखा हुआ था 'किशोर से सावधान।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments