Breaking News

लद्दाख में चल रहे तनाव पर भड़के अमरीकी रक्षा मंत्री, कहा- भारत पर सैन्य दबाव बना रहा है चीन

वॉशिंगटन। बीते कई महीनों से भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव चल रहा है। इस तनाव को लेकर अमरीकी रक्षा मंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है। अमरीकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने चीन पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख में जारी तनाव के लिए चीन जिम्मेदार है और बीजिंग भारत पर सैन्य दबाव डाल रहा है। एस्पर ने कहा कि भारतीय नागरिक हर दिन हिमालयी क्षेत्र में चीन के आक्रामक व्यवहार का सामना कर रहे हैं।

चीन की गीदड़भभकी, कहा- भारत ने ताइवान का मुद्दा उठाया तो हम भड़काएंगे अलगाववादियों का विद्रोह

एस्पर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर भारतीय नागरिक चीनी आक्रामकता का सामना हर दिन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा चीन लगातार इस क्षेत्र के बाकी देशों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार कर रहा है। कई जगहों पर खुलेआम दिख रहा है। एस्पर ने कहा कि चीन कई छोटे देशों पर राजनीतिक, कूटनीतिक व सैन्य दवाब डाल रहे हैं ताकि उसके सामने झुक जाएं। वहीं भारत में भी सैन्य दबाव बनाने की कोशिश लगातार की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments