Breaking News

SSR Death Case: NCB की टीम फिर से पहुंची रिया चक्रवर्ती के घर, हो सकती हैं गिरफ्तार!

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले (Sushant Singh Rajput death case) में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। बीते शुक्रवार को NCB ने रिया चक्रवर्ती के भाई शॉविकऔर कथित ड्रग डीलर जैद के बीच संपर्क का खुलासा किया है। जिसके बाद कोर्ट ने इन्हें को 4 दिन की NCB कस्टडी का फैसला सुनाया था।

अब मिली ताजा जानकारी के मुताबिक NCB टीम आज फिर रिया चक्रवर्ती के घर पहुंच जाकर उन्हें समन दिया है। इस टीम की अगवाई मुंबई के एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तकरीबन आज सुबह 10.30 बजे उन्हें NCB के दफ्तर ले जाया जाएगा। NCB के साथ मुंबई पुलिस की भारी भरकम टीम रिया के घर पहुंची है। रिया ने पहले बताया था कि उनकी जान को खतरा है और इसी बात को ध्यान में रखकर मुंबई पुलिस की टीम को लेकर आया गया है।

 

दीपेश के मुताबिक घर के लिए रिया के इशारे पर ड्रग्स मंगाए जाते थे. दीपेश की इस अहम गवाही के बाद ही NCB की टीम रिया घर पहुंची है।

NCB के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रिया और शोविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि आज ही रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments