Breaking News

PM Modi का 70वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों तांता, राष्ट्रपति कोविंद और अमित शाह ने बताया ‘लोकिप्रय नेता’

नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय और सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन है। आज उनका 70वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ( pm modi ) के जन्मदिन पर बीजेपी देशभर में सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री सहित कई राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

शाह ने भी ट्विटकर बधाई दी

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभकामना संदेश में पीएम मोदी के स्वस्थ रहने और देश का नेतृत्व करते रहने की कामना की है।

इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीएम नीतीश कुमार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सहित कई कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली में देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।

पीएम का मार्गदर्शन हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है

अद्र्धसैनिक बल सीआरपीएफ के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। सीआरपीएफ के ट्विट में लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई। आपका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हमारी राष्ट्र सेवा की प्रतिबद्धता को और दृढ़ करता है। राष्ट्र निर्माण में हर संभव योगदान के लिए हम पूरी तरह तत्पर और कटिबद्ध हैं।

सेवा सप्ताह

विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पीएम के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उनके 70वें जन्मदिन के मौके पर न केवल बिहार बल्कि पूरा देश जनसेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएगा। 20 सितंबर तक बिहार में गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान से संबंधित अनेक गतिविधियां चलाई जाएंगी।

403 विधानसभा क्षेत्रों में कराए जाएंगे 5-5 नए काम

पीएम मोदी के 70वें जन्दिन में पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी सेवा कार्य करते हुए ट्राइसिकिल बांटेगी। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 17 से 25 सितंबर तक सांसद आदर्श गांवों में सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मौर्य ने कहा है कि प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क, लघु सेतु, सम्पर्क मार्ग आदि के 5—5 काम चिन्हित किए जाएं। यह कार्य 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच पूरा किया जाए। आज बीजेपी महिला मोर्चा यूपी के कई जिलों में फल का वितरण करेगी।

रक्तदान शिविर

वहीं एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह पवित्र काम भाजमुयो के कार्यकर्ता दूसरे का जीवन बचाने के लिए कर रहे हैं। राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण करने, गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments