Breaking News

दो शादी टूटने के बाद सुपरस्टार Pawan Kalyan ने की तीसरी शादी, रशियन मूल की लड़की से भी हुआ प्यार

नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने अभी हाल में अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। पवन कल्याण ने अपने करियर की शुरूआत साल 1997 में आई तेलुगु फिल्म 'गोकुलामलो सीता' से की थी। काफी कम उम्र में ही मिली सफलता के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में में काम करके अपनी एक अलग जगह कायम की। फिल्में में मिली अपार सफलता के बाद उन्होंने राजनीति में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश की। और साल 2008 में पवन कल्याण ने भाई चिरंजीवी की पार्टी प्रजा राज्यम को ज्वॉइन किया। इसके बाद एक बार राजनीति में आने के बाद वो खुद अपनी पार्टी के राजा हो गए। उन्होंने साल 2014 में जन सेना पार्टी बना ली।

पवन कल्याण भले ही साउथ के सफल हीरो रहे है लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर वो काफी चर्चे में रहे हैं। उन्होंने एक नही बल्कि तीन शादियां की हैं।

उनकी पहली पत्नी नंदिनी से उन्होंने साल 1997 में शादी की। लेकिन यह शादी केवल दो साल तक चली और 1999 में दोनों नें अलग अलग राहें पकड़ते हुए एक दूसरे से अलग हो गए।

इसके बाद साल 2009 में पवन कल्याण की जिंदगी में रेनू देसाई नाम की लड़की ने एंट्री ली। उनके साथ शादी होने के बाद 3 साल में ही दोनों अलग हो गए। लेकिन इन तीन सालों के बीच रेनू देसाई से पवन को दो बच्चे हैं, बेटा अकीरा और बेटी आध्या।

दूसरी पत्नि रेनू देसाई से अलग होने के बाद एक्टर की जिंदगी में साल 2011 में एक रशियन मूल की लड़की एना लेजहनेवा उनकी जिंदगी में आई। करीब दो साल चले रिलेशन के बाद साल 2013 में एक्टर ने तीसरी शादी कर ली। शादी के कुछ समय के बाद ही रशियन मूल की एना लेजहनेवा पवन की बेटी की मां बन गई। इसके बाद एक बेटा मार्क शंकर पवनोविच भी है।

पवन कल्याण एक सफल अभिनेता होने के साथ एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट भी हैं उनके पास ब्लैक बेल्ट भी है 2013 में फोर्ब्स की लिस्ट में भारत के 100 सेलेब्रिटी में शामिल किए गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments