Breaking News

मां-बाप के निधन के बाद Gaurav Chopra के घर आई खुशियां, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.. सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली | टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) को घर में दुखों का पहाड़ टूटने के बाद अब खुशियां लौट आई हैं। गौरव चोपड़ा और उनकी वाइफ हितिशा बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्टर की इस खुशखबरी की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। गौरव चोपड़ा ने हाल ही में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते अपने माता-पिता को खो दिया था। लेकिन अब बड़े दुख के बाद उनके घर में नन्हा मेहमान आ गया है। गौरव आजकल बेंगलुरू में हैं और वहीं पर उनकी पत्नी हितिशा (Hitisha Cheranda) ने बेटे को जन्म दिया है। गौरव ने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद ही मुश्किल भरे रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनके घर में एक खुशखबरी आती है जिससे वो बेहद खुश हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments