Breaking News

Yamuna Flood Alert: खतरे के निशान के करीब यमुना का जलस्तर, IMD और राज्य सरकार ने कही ये बात

नई दिल्ली। भारत (MOnsoon in India 2020) में इन दिनों मॉनसून काफी एक्टिव है। इसके कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश (Rainfall) हो रही है। आलम ये है कि भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण कई जगहों पर बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Rain in Delhi Ncr) और आस-पास के इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण यमुना नदी ( Yamuna River ) का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इधर, मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि भारी बारिश के कारण दिल्लीवासियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, राज्य सरकार (Delhi Government) का कहना है कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

दरअसल, दिल्ली और उसके आस-पास के राज्यों में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, IMD ने कहा कि है कि अभी रविवार तक यहां भारी होगी। इधर, हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर (Yamunanagar) जिले के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोडे जाने के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ गया है। आलम ये है कि अब जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है। IMD का कहना है कि अभी दिल्ली में रविवार तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 5,883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके कारण जल तर में तेजी से वृद्धि हुई है। IMD का कहना है कि अगर और ज्यादा बारिश हुई तो यमुना (Yamuna Flood Alert) का जलस्तर और ज्यादा बढ़ेगा। इसके कारण दिल्लीवासियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है।

इधर, यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार का कहना है कि बाढ़ (Flood in Delhi) जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं। इस समय यमुना का जलस्तर 204.38 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि, खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है। केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के जल मंत्री सत्येन्द्र जैन ( Satyendra Jain ) ने कहा कि हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सत्येन्द्र जैन ने कहा कि बाढ़ को काबू में करने के लिए हमारी प्रणाली पूरी तरह तैयार है। जैसे ही स्थिति गंभीर होगी, उसे शुरू कर दिया जाएगा। जल मंत्री ने कहा कि यमुना के किनारे पल्ला गांव से लेकर ओखला तक सभी क्षेत्रों के लिए योजना बनकर तैयार है। इसके अलवा निचले इलाके में रहने वालों लोगों को बाहर निकलने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर इसी तरह बारिश होती रही और हथिनीकुंड बैराज से पानी और छोड़ा गया तो दिल्ली में स्थिति गंभीर हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments