Breaking News

Congress ने Priyanka Gandhi को Uttar Pradesh की दी थी जिम्मेदारी , लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों पर भी वह हैं बेहद सक्रिय

नई दिल्ली। राम मंदिर ( Ram Mandir ) को लेकर कांग्रेस ( Congress ) पार्टी के अंदर एक बार फिर मतभेद शुरू हो गया है। कुछ लोग जहां मंदिर निर्माणा की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर विरोध भी जता रहे हैं। कमलनाथ ( Kamal Nath ) औऱ दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) जैसे नेता खुलकर मंदिर निर्माण के समर्थन में हैं वहीं, केरल (Kerala) के त्रिशूर से सासंद प्रतापन ने इन दोनों नेताओं के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) के बयान का समर्थन किया है। उन्हंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस महासचिव ने जो रुख अपनाया है, वह पूरी तरह सही है। लिहाजा, कांग्रेस पार्टी के भीतर प्रियंका गांधी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की ऐसी नेता हैं, जो केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और प्रतिक्रियाएं देती हैं।

दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव ( Loksabha Chunav ) से पहले प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया था। प्रियंका गांधी को इस बहाने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। जब प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश को महासचिव बनाया गया था, तो कई तरह के चर्चे हुए थे। कुछ जानकारों का कहना था कि कांग्रेस पार्टी ने आने वाले समय में उन्हें पूरी यूपी की जिम्मेदारी देगी। यूपी में प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का चेहरा बन सकती हैं। इतना ही नहीं कुछ जानकारों ने तो यहां तक कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav ) में प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से सीएम पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। लेकिन, प्रियंका गांधी केवल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) तक ही नहीं सिमटी है। बल्कि, राष्ट्रीय स्तर पर उनके चर्चे रहते हैं। कोई भी राष्ट्रीय मुद्दा हो, उस पर प्रियंका गांधी जरूर अपनी सक्रियता दिखाती हैं। चाहे वह कोरोना वायरस का मुद्दा (coronavirus) हो, देश की आर्थिक समस्या हो, चीन (India-China Issue ) के साथ विवाद हो, सभी मुद्दों पर प्रियंका गांधी एक्टिव रहीं। इतना ही नहीं कई बार उन्होंने मोदी सरकार ( Modi Government ) की आलोचना भी की।

हाल ही में राम मंदिर भूमि भूजन के दौरान प्रियंका गांधी चर्चा में रहीं। उन्होंने ट्वीट किया, 'सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।'इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) के नेता सैफुद्दीन सोज मामले में भी ट्वीट किया था, उन्होंन लिखा, 'सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी सा व्यवहार करके भाजपा सरकार (BJP GOvernment) लोकतंत्र को कुचल रही है। J&K में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूँ कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।' इस ट्वीट के जरिए उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राम मंदिर मुद्दे पर प्रियंका गाधी के बयान से कई नेताओं ने समर्थन किया है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी सक्रियता दिखाई हैं। जब भी इस तरह का कोई मुद्दा आता है तो वह पीछे नहीं हटती, खुलकर अपनी सक्रियता दिखाती हैं। रफाल (Rafale) मुद्दे पर भी उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। इतना ही नहीं हाल ही में राजस्थान ( Rajasthan Political Crisis ) में जो सियासी घमासान मचा था, उसमें भी उनकी काफी सक्रियता दिखी थी। इससे साफ स्पष्ट है कि भले ही प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई हो, लेकिनर राष्ट्रीय मुद्दों पर भी वह हमेशा पार्टी के लिए खड़ी रहती हैं और अपनी भूमिका निभाती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments