Breaking News

America: भयानक तूफान Laura ने लूइसियाना और टेक्सास के कई हिस्सों में मचाई तबाही, छह की मौत

ह्यूस्टन। अमरीका (America) में लॉरा (Laura) को श्रेणी चार का मजबूत तूफान माना जा रहा है। गुरुवार को तड़के ये लूइसियाना के तट से टकराया। इसके कारण करीब छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक 14 साल की लड़की की पेड़ गिरने से मौत हो गई। अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि इस तूफान के और भी विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं।

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र के अनुसार तूफान लॉरा के कारण 240 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं जारी हैं। राज्य में यह अपने साथ ‘विनाशकारी तूफान, खतरनाक हवाएं और अचानक बाढ़ जैसी हालात लेकर आया है। लूइसियाना और टेक्सस तटों की ओर बढ़ता ये तूफान बेहद तेजी गति का है। तट से टकराते समय यह सबसे खतरनाक श्रेणी पांच में बदलने के कगार पर था।

पूर्वानुमान के अनुसार इसकी हवाएं इतनी तीव्र हो सकती हैं कि ये इमारतों को ध्वस्त कर सकती हैं। पेड़ों को उखाड़ सकती हैं और वाहनों को खिलौने की तरह हवा में उछाल सकती हैं। लॉरा के कारण उत्तर और पूर्व में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे अरकनसास,ओहायो और टेनिसी घाटी प्रभावित हो सकती है। लॉरा से आंधी के साथ बवंडर आने की संभावना बनी हुई है।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र की ओर से एक परामर्श में बताया गया है कि अभी ऐसा सामने आया है कि ह्यूस्टन बड़े पैमाने पर क्षति का सामना करने से बच जाएगा। हालांकि, इसे तेज हवाएं और तूफानी मौसम का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विनी, लिबर्टी, लिविंगस्टोन जैसे पूर्वी शहर पर खतरनाक हवाओं का खतरा मंडरा रहा है।

लूइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवार्ड के अनुसार लूइसियाना में तूफान की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति होनी शुरू हुई है। टेक्सस के तटीय इलाकों गॉलवेस्टोन, बेयूमाउंट और पोर्ट आर्थर के 4लाख लोगों को स्थान खाली करने को कहा गया।

टेक्सस के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने बुधवार को मीडिया से कहा कि इस तूफान की राह में आने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए। इसी बीच भारतीय-अमरीकी गैर लाभकारी संगठन सेवा इंटरनेशनल ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपने स्वयंसेवकों को लगाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments