ऑस्ट्रेलियाई पीएम से PM Modi बोले- दोनों देशों के संबंध विश्व के लिए आवश्यक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ( Australian Prime Minister Scott Morrison ) ने गुरुवार को पहली बार आयोजित द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन ( bilateral summit ) में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय ( MEA ) ने इस संबंध में जारी एक बयान में कहा कि यह आयोजन ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को मजबूत करने और इसके ऊपर की ओर बढ़ने का प्रदर्शन करता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्वीकार, भारतीय सीमा में काफी संख्या में चीनी सैनिक घुसे
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ( Australian PM ) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( Video Conferencing ) के जरिये बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "सबसे पहले मैं अपनी ओर से और पूरे भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया में COVID-19 से प्रभावित सभी लोगों और परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करना चाहूंगा। इस वैश्विक महामारी ने विश्व में हर प्रकार की व्यवस्था को प्रभावित किया है। और हमारे सम्मेलन का यह डिजिटल स्वरूप इसी प्रकार के प्रभावों का एक उदाहरण है।"
पीएम मोदी ने मॉरिसन को भारत आने का न्योता देते हुए कहा, "हमारी आज की मुलाक़ात आपकी भारत यात्रा का स्थान नहीं ले सकती। एक मित्र के नाते, मेरा आपसे आग्रह है कि स्थिति सुधरने के बाद आप शीघ्र सपरिवार भारत यात्रा प्लान करें और हमारा आतिथ्य स्वीकार करें।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारी सरकार ने इस संकट को एक अवसर की तरह देखने का निर्णय लिया है। भारत में लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बहुत जल्द ही ग्राउंड लेवल पर इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। इस कठिन समय में आपने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय का, और ख़ास तौर पर भारतीय छात्रों का, जिस तरह ध्यान रखा है, उसके लिए मैं विशेष रूप से आभारी हूं।"
विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीएम स्कॉट मॉरिसन पहली बार वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यह एक शिखर सम्मेलन वर्चुअल इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के बीच पीएम मॉरिसन की भारत यात्रा संभव नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments