Breaking News

Nigeria में Boko Haram ने की 69 लोगों की हत्या, गांव में लगाई आग, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

मैदुगुड़ी। अफ्रीकी देश नाइजीरिया ( Nigeria ) में सक्रिय आतंकी संगठन बोकोहराम ( Terror Group Boko Haram ) के संदिग्ध सदस्यों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में आतंकियों ने 69 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी हिस्से में हमले को अंजाम दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि कुछ सप्ताह पहले हुए एक हमले का विरोध किया गया था। इसका बदला लेने के लिए बोरनो प्रांत के गुबिओ इलाके में फोदुमा कोलोमिया गांव में आतंकियों ने मंगलवार को हमला किया। स्थानीय रक्षा बल के एक सदस्य रबिउ इसा ने बताया है कि आतंकी मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों पर सवार होकर आए थे और दो घंटे तक भीषण हमला किया।

नाइजीरिया में पति के मौत के बाद पत्नी और बेटी ने किया ऑनलाईन अंतिम दर्शन, पीएम मोदी से मांगी मदद

उन्होंने आगे यह बी बताया कि अभी तक 69 शव मिले हैं लेकिन आगे मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी लापता हैं।

बोकोहराम के खिलाफ आवाज बुलंद करते है ग्रामीण

स्थानीय रक्षा समूह के एक नेता मालम बुनू ने कहा कि इस बरबर हमले में एक चरवाहा बच गया। बोकोहराम के आतंकी इस चरवाहे को मारने के लिए अगले दिन बुधवार को फिर आए थे। इसके बाद भागने से पहले आतंकियों ने पूरे गांव में आग लगा दी।

बता दें कि गुबिओ बोरनो राज्य की राज्यधानी मैदुगुड़ी से उत्तर-पश्चिम में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस इलाके में अधिकतर लोग पशुपालन करते हैं और अपनी जीविका चलाते हैं। इस गांव में अक्सर बोकोहराम के आतंकी हमला करते रहते हैं, जिसके खिलाफ लोग लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

इससे पहले भी ऐसे हमले को दे चुका है अंजाम

आपको बता दें कि इससे पहले भी इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत ( ISWAP ) ने नाइजीरिया में कई हमले किए हैं। यह संगठन 2016 में नाइजीरिया स्थित बोको-हराम से अलग हो गया था। इसके बाद से इसने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक दशक तक विद्रोह को किया है जिसमें लगभग 30,000 लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन विस्थापित हुए हैं।

नाइजीरिया: तेल पाइपलाइन में चोरी करते वक्त हुआ विस्फोट, आग से चार की मौत

मालूम हो कि नाइजर लंबे समय से इस्लामिक कट्टरपंथ से पीड़ित है क्योंकि इसकी सीमा नाइजीरिया से लगती है। नाइजीरिया में बोकोहराम के उग्रवादी दशकों से हमलों को अंजाम देते रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments