Breaking News

Mumbai में कोरोना के 60,000 से ज्यादा केस, जुलाई तक China को छोड़ सकता है पीछे

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी ( coronavirus ) का कहर पहले की तरह जारी है। इस महामारी से सबसे ज्यादा मुंबई प्रभावित है। देशभर में कोविद-19 ( Covid-19 ) के अब तक करीब 3.50 लाख केस सामने आए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ( Mumbai economic Capital of India ) में अब तक 60 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं।

अगर यही सिलसिला जारी रहा तो बहुत जल्द अकेले मुंबई शहर चीन सहित 180 देशों को पीछे छोड़ देगा।

अकेले Mumbai में अभी तक 3165 की मौत

मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 ( Covid-19 ) के 941 केस और सामने आए और 55 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस शहर में कुल केस की संख्या 60,142 पहुंच गई है। शहर में अब तक कुल 3165 लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं।

देशभर में प्रदेशों में सबसे खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां अब तक 1.13 लाख केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 5,537 लोगों की मौत हो चुकी है।

Situation on LAC Explosives : दगाबाज चीन से सावधान रहने की जरूरत, कूटनीतिक स्तर पर दखल दे भारत

मुंबई के हालात 180 देशों से ज्यादा खराब

मुंबई की दुनिया के देशों से तुलना करें तो सिर्फ 22 देश ही ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के कुल केस 60 हजार से अधिक हैं। इसी तरह अभी 20 देश ही ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस के कारण 3,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यानि मुंबई में कोरोना वायरस की स्थिति दुनिया के करीब 180 देशों से ज्यादा खराब है।

भारत-नेपाल रिश्ते को दुनिया की कोई ताकत तोड़ नहीं सकती - राजनाथ सिंह

चीन में 83 हजार से ज्यादा केस

दुनियाभर में कोरोना वायरस का पहला केस चीन के वुहान ( China City Wuhan ) में सामने आया था। लेकिन मुंबई कोरोना वायरस के केस ( coronavirus cases ) और इससे होने वाली मौत के मामले में उसे पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गया है। चीन में अब तक 83 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। इस देश में कोरोना के कारण 4,634 लोग मारे जा चुके हैं।

मुंबई में औसतन रोज एक हजार या इससे अधिक केस आ रहे हैं। ऐसे में संभव है कि मुंबई करीब जुलाई आने तक चीन को पीछे छोड़ दे। इसी तरह मुंबई में अगर रोज 50 से अधिक मौतें होती रहीं तो वह इस मामले में भी एक महीने के भीतर चीन को पीछे छोड़ देगा।

एक दिन में रिकॉर्ड मौत

वेबसाइट वल्डोमीटर ( Website Worldimetre ) के मुताबिक भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस से एक दिन में 500 से अधिक मौतें हुई हैं। Worldometers के मुताबिक अब कोविड-19 से देश में 11,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यह अधिकृति आंकड़ा नहीं है। सरकार अधिकृत आंकड़ा बुधवार को जारी करेगी।

बता दें कि दुनिया में अब तक करीब 82 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.43 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments