Breaking News

Jammu-Kashmir : आवंतीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-kashmir ) में आतंकवादियों का समूल सफाया करने में जुटे सुरक्षाबलों ने मंगलवार तड़के आवंतीपोरा ( Awantipora ) के साइमोह इलाके में सुरक्षाबलों के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ ( Encounter ) हुई। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने आवंतीपोरा ( Awantipora ) इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर ज्वॉइंट ऑपरेशन ( Joint Operation ) चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान साइमोह इलाके में घिर जाने के बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक आतंकी ( Terrorist ) को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Lockdown 5.0 : पंजाब से तमिलनाडु तक की सरकारों ने इन शर्तों के साथ प्रतिबंधों में दी ढील

एक दिन पहले नौशेरा में मारे गए थे 2 आतंकी

इससे पहले रविवार सुबह अनंतनाग ( Anantnag ) के नौशेरा सेक्टर ( Nowshera Sector ) में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे।

Jammu-Kashmir : नौशेरा सेक्टर मुठभेड़ में 3 पाक आतंकी ढेर, सर्च आपरेशन जारी

वहीं शनिवार को कुलगाम ( Kulgam ) में भी एनकाउंटर हुआ था। कुलगाम जिले के वानपोरा इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। कुलगाम में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का ज्वाइंट ऑपरेशन था। आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments