Breaking News

इटली डॉक्टर का दावा, कमजोर पड़ गया Coronavirus, WHO ने तुरंत जारी कर दी चेतावनी


नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus In India) का कहर लगातार जारी है। इस महामारी से बचने के लिए कोई वैक्सीन (corona vaccines) तो नहीं बनी, पर हर रोज वैज्ञानिक इसे लेकर नए-नए दावे व शोध कर रहे हैं। इस बीच इटली (Italy) के एक डॉक्टर ने दावा (Doctor claims) किया है कि अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) कमजोर पड़ चुका है और पहले की तरह अब ये खतरनाक नहीं है। इस महामारी की ताकत कम हो रही है।

वहीं इस दावे के तुरंत बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) (WHO) ने इन दावों को खारिज कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को हमेशा की तरह सावधान रहने की जरूरत है।

जानिए क्या कहा डॉक्टरों ने

मिलान के सैन रफायल हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर अल्बर्टो जंगरीलो का कहना है कि क्लिनिकली वायरस अब इटली में नहीं है। ये हॉस्पिटल लॉम्बार्डी शहर में है जहां 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। डॉक्टर ने इटली के एक टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए बताया कि पिछले 10 दिन में जो स्वैब टेस्ट किए गए उसमें वायरस की मात्रा काफी कम मिली है। एक-दो महीने पहले की तुलना में ये बेहद कम हो चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ एक्सपर्ट संक्रमण के दूसरे दौर को लेकर परेशान हैं और नेताओं को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

WHO ने तत्काल दिया जवाब


इस दावे के बाद जेनोआ के सैन मार्टीनो अस्पताल में संक्रामक बीमारियों के प्रमुख मैशियो बसेटी का भी कहना है कि दो महीने पहले वायरस जितना ताकतवर था, अब उतना नहीं है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस दावों को फिलहाल खारिज कर दिया है। WHO का कहना है कि ऐसी धारणाएं नहीं फैलनी चाहिए कि वायरस अचानक से अपने आप कमजोर हो गया है। हमें अभी भी सावधान रहने की जरूरत है।

पिछले 24 घंटे में 8171 नए मामले


भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,98,706 हो गई है, जिनमें से 97,581 सक्रिय मामले हैं, 95,527 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments