Breaking News

हिंदुस्तानी भाऊ की राष्ट्रपति से अपील, एकता कपूर से वापस ले 'पद्मश्री' सम्मान

टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर (Ekta Kapoor) को पिछले कुछ दिनों से वेब सीरीज 'XXX' (Web Series XXX) को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई। वेब सीरीज 'XXX' (Web Series XXX) विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एकता माफी भी मांग चुकी है। उन्होंने इस सीरीज से विवादित सीन हटाए जाने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाले बिग बॉस 13 के प्रतियोगी रहे हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एक बार फिर उनका पर हमला बोला है।

Hindustani Bhau Ekta Kapoor

कथित अपमानजनक और निराशाजनक टिप्पणी करने के मामले में अब एकता कपूर से हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने उनसे पद्मश्री (Padma Shri) सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। इस मामले को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने खार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। टीवी क्वीन को इस मामले में सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। जिसके बाद एकता कपूर ने भी इस मामले में अपनी राय रखी।

अब ऐसा लगा रहा है कि हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) उर्फ विकास पाठक इस मामले में एकता कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़े है। वे एकता के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल रहे है। अब विकास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर एकता कपूर से अपना पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। उन्होंने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी साझा करते हुए एकता कपूर से ये मांग की है।

इतना ही ना विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की है कि वो एकता से सम्मान वापस ले लें। विकास ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एकता कपूर को पद्मश्री क्यों दिया? उसने ऐसा क्या योगदान दिया है इस देश के लिए? मेरी विनती है कि हमारे राष्ट्रपति जी से कि जल्द से जल्द एकता कपूर से पद्मश्री अवॉर्ड वापस लिया जाए।'

इस मामले में एकता कपूर ने कहा कि एक नागरिक और एक संगठन के तौर पर हम भारतीय सेना का बेहद सम्मान करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी देखरेख और सुरक्षा में उनका बेहद अहम योगदान है। अगर किसी मान्यता प्राप्त सैन्य संगठन की तरफ से हमसे माफी मांगने के लिए कहा जाता है, तो हम बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

Hindustani Bhau Ekta Kapoor

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments