Breaking News

Shehnaaz Gill का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, टूट गया सपना.. वीडियो में देखिए कैसे कोरोना को दी बददुआएं

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुई शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने वीडियोज़ और फोटोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज का एक वीडियो खूब लाइमलाइट बंटोर रहा है। शहनाज गिल वीडियो (Video) में बताया कि उनका एक सपना टूट गया है जिस कारण वो बेहद परेशान हैं। शहनाज ने उनका सपना टूटने का जिम्मेदार कोरोना वायरस (Coronavirus) को ठहराया और रोकर अपना दुखड़ा सुनाया। फैंस को शहनाज गिल का ये वीडियो खूब पसंद आया है और वो कह रहे हैं कि आप परेशान मत हो, कोरोना जल्द ही चला जाएगा।

बता दें कि शहनाज गिल आजकल अपने परिवार से दूर मुंबई में फंसी हुई हैं। उनकी फैमिली पंजाब में हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते वो मुंबई में रह रही हैं। वहीं उनकी दादी की तबीयत खराब चल रही है। शहनाज के पिता ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां अस्पताल में एडमिट हैं। लिवर की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ वक्त पहले शहनाज गिल के पापा ने बताया था कि वो अपनी बेटी को मिस कर रहे हैं। बिग बॉस 13 और मुझसे शादी करोगे के चलते वो उनके साथ लंबे समय से वक्त नहीं बिता पाए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments