Breaking News

Petrol Diesel Price Today: Jaipur से Kolkata तक, Delhi से Chennai तक, जानिए कितने हैं दाम

नई दिल्ली। देश के चारों कोनों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर से कोलकाता और दिल्ली से चेन्नई के बीच में पडऩे वाले सभी राज्यों, महानगरों, और शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Prices ) के दाम रविवार वाले ही चुकानेे होंगे। सवाल ये है कि क्या कोरोना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव होगा? पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) कम होगी, डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में किस तरह से देखने को मिलेगा बदलाव? ये तमाम सवाल 17 मई के बाद जवाब बनकर सामने आने की उम्मीद दिखाई दे रही है। वास्तव में 17 मई के बाद देश में लॉकडाउन खुलने की संभावना दिखाई दे रही है। सूत्रों की मानें तो आज पीएम देश के राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे। जिसमें लॉकडाउन खोलने को लेकर चर्चा हो सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपके शहर में कितने दाम हो गए हैं।

डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
पहले बात डीजल की करें तो आज इसमें स्थिरता ही दिखाई दे रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम रविवार वाले ही चुकानें होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 66.21 और 68.22 रुपए प्रति लीटर पर हैं। दिल्ली सरकार ने डीजल की कीमत पर 13.25 फीसदी तक वैट बढ़ाया है, 7 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सभी महानगरों के मुकाबले दिल्ली में डीजल सबसे महंगा हो गया है।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको रविवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.26, 73.30, 76.31 और 75.54 रुपए प्रति लीटर पर हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली, चेन्नई ने पेट्रोल के दाम पर वैट बढ़ाया था। करीब 50 दिनों के बाद पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को मिला था।

आपके शहर में आज इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली 71.26 69.39
कोलकाता 73.30 65.62
मुंबई 76.31 66.21
चेन्नई 75.54 68.22
फरीदाबाद 71.41 63.37
गुरुग्राम 71.21 63.18
नोएडा 74.05 63.97
गाजियाबाद 73.92 63.84
लखनऊ 73.94 63.88
     
     
     
     


जयपुर 77.82 70.35
भोपाल 77.58 68.29
अहमदाबाद 67.16 65.19
रायपुर 70.40 67.56



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments