Aarogya Setu App के इस्तेमाल को लेकर सरकार गंभीर, उठाए कड़े कदम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus in india ) के चलते बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन ( coronavirus s Lockdown ) के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 5.0 के दौरान प्रतिबंधों में और ज्यादा ढील दे दी है। इस नए चरण ( Lockdown 5.0 ) को 30 जून तक बढ़ाया गया है। सरकार कोरोना वायरस ( Coronavirus Infection ) के संपर्क का पता लगाने और इसके प्रसार को रोकने के लिए आरोग्य सेतु ऐप ( Aarogya Setu App ) के इस्तेमाल को लेकर गंभीर है और कड़े कदम उठाए हैं।
भारत में तेजी से बढ़ते COVID-19 मामलों के बीच आई बहुत अच्छी खबर
केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी कार्यालय जाने वालों के लिए आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। ऐसा न करने वालों पर लॉकडाउन नियमों ( Lockdown ) के उल्लंघन के लिए दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
सरकार ने इस संबंध में शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों ( Coronavirus Infection ) की तुरंत पहचान करने के लिए शक्तिशाली उपकरण है। यह व्यक्तियों और समुदाय ( Community ) के लिए एक ढाल के रूप में कार्य करता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रसाशनिक अधिकारी, लोगों को इस मोबाइल एप्लिकेशन ( Mobile App ) को उपयोग करने की सलाह दें।"
केंद्र ने इसे लेकर जारी चेतावनी में कहा, "अगर कोई इन उपायों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 ( Disaster Management Act 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, इसके अलावा सीआरपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
केंद्र ने शनिवार शाम को 30 जून तक लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown Extension ) के विस्तार की घोषणा की। लॉकडाउन का चौथा चरण रविवार आधी रात को समाप्त होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments