ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले PM मोदी ने किया ट्वीट, 'आपका दौरा दोनों देशों के बीच की दोस्ती को और मजबूती देगा'
नई दिल्ली। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) आज दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप अमरीका से सीधे गुजरात के अहमदाबाद ( Ahmedabad ) पहुंचेंगे। मोटेरा स्टेडियम ( motera stadium ) में ट्रंप के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( pm modi ) ट्रंप के स्वागत के लिए गुजरात पहुंच चुके हैं। ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में पीएम ने लिखा कि आपका भारत दौरा दोनों देशों के बीच की दोस्ती को और मजबूती देगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत काफी बेसब्री से आपका इंतजार कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि ट्रंप का भारत दौरा दोनों देशों के बीच की दोस्ती को और मजबूती देगा और जल्द ही आपसे अहमदाबाद में मिलता हूं। गौरतलब है कि अमरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी और यूएस की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ कुछ ही देर में भारत पहुंचने वाले हैं। अहमदाबाद से ट्रंप का दो दिन का भारत दौरा शुरू होगा। अपने दौरे में ट्रंप अहमदाबाद में 22 किलोमीटर का एक रोड शो भी करेंगे। इसके अलावा ट्रंप आगरा जाएंगे। जहां, पूरे परिवार के साथ वह ताजमहर का दीदार करेंगे। साथ ही ट्रंप दिल्ली के राजघाट भी जाएंगे।
इधर, पीएम मोदी ट्रंप के स्वागत के लिए दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। बता दें कि ट्रंप सीधे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। वह यहां साढ़े ग्यारह बजे तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद मोटेरा स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे जहां नमस्ते ट्रंप इवेंट का आयोजन किया जाएगा। ट्रंप साबरमती आश्रम का भी दौरा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप का भारत दौरा कई मायनो में खास है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments