अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, ट्विटकर ट्रंप से कहा- आइए अपका इंतजार है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्र्ंप की आगवानी करने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अहमदाबाद रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्विटकर कहा है कि भारत आपका इंतजार कर रहा है। ये दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा। आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी।
बता दें कि ट्रंप भारत दौरे पर आने वाले सातवें अमरीकी राष्ट्रपति हैं। उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन, वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस, ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट समेत अन्य 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत करेंगे।
भारत से पहले 23 देशों का दौरा कर चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप, इंडिया दक्षिण एशिया का दूसरा देश
इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि भारत अमरीकी राष्ट्रपति के स्वागत को उत्सुक है। वह कल हमारे साथ होंगे। अहमदाबाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत के साथ! यह सम्मान की बात है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरे पर निकलने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं भारत के लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। वहां लाखों लोग होंगे। यह एक लंबी यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात बहुत अच्छी होती है। वह मेरे दोस्त हैं।
73 साल में भारत दौरे पर आए 6 अमरीकी राष्ट्रपति, मिसाल बनेगी ट्रंप-मोदी की यारी
अमरीकी राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं काफी समय से इस यात्रा के लिए प्रतिबद्ध था। मैं इसे लेकर उत्सुक हूं। मैंने सुना है कि यह एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। ये भारत में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। ये बात प्रधानमंत्री ने मुझे बताई। यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है। मैं एक रात के लिए वहां जा रहा हूं।।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments