कांग्रेस के पूर्व विधायक की फिसली जुबान, मंच से लगा दिए 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले 2-3 महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारियों में लग गई हैं। 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'जनआक्रोश रैली' करने वाली है और इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच रविवार को बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक जनसभा का आयोजन किया। इस रैली में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की बहुत बड़ी फजीहत करवा डाली।
कार्यकर्ताओं ने लगाए 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे
- दरअसल, इस सभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन इसी दौरान मंच से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने जबरदस्त उत्साह में नारे लगाने शुरू कर दिए। इस नारेबाजी के दौरान वो एक बहुत बड़ी भूल कर बैठे। सुरेंद्र कुमार ने प्रियंका गांधी की जगह 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे मंच से लगा दिए। सुरेंद्र कुमार के साथ-साथ वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे लगाए। हालांकि इस गलती को तुरंत सुधारा गया और बाद में 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाए गए।
- मंच से प्रियंका गांधी के अलावा पहले तो सोनिया गांधी और फिर राहुल गांधी के लिए नारेबाजी की गई, लेकिन जब प्रियंका गांधी की बारी आई तो कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चोपड़ा का नाम लेना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि तीन दिसंबर को भी पार्टी कच्ची कालोनियों के मुद्दे पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निवास पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments