Haryana-maharashtra Result 2019 LIVE: सोनीपत में कांग्रेस आगे, नहीं खुला भाजपा का खाता
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। पहले रुझान में हरियाणा में 2 सीटों पर नतीजे आने शुरू हुए है।
इसमें से एक पर कांग्रेस और एक पर अन्य आगे है। पूंडरी से निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर गोलन आगे चल रहे हैं। जबकि अभी तक भाजपा का खाता नहीं खुला है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में नई विधानसभा और सरकार के गठन के लिए 21 अक्टूबर को पड़े थे। दोनों राजयों में थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]#MaharashtraAssemblyPolls: Counting of votes begins, starting with the postal ballots, at Colaba counting centre in Mumbai pic.twitter.com/2rPYF3GLC2
— ANI (@ANI) October 24, 2019
ये चुनाव परिणाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सियासी भविष्य तय करेंगे।
अगर दोनों राज्यों में पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं तो इन मुख्यमंत्रियों का बीजेपी में कद बढ़ेगा। अगर सीटों का नुकसान हुआ तो पार्टी के अंदरखाने दोनों के नेतृत्व पर भी सवाल उठ सकते हैं।
पिछले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में 47 सीटें जीतकर बीजेपी ने खट्टर के नेतृत्व में अपने दम पर सरकार बनाई थी तो महाराष्ट्र में सर्वाधिक 122 सीटें जीतने के बाद भी बहुमत से दूर रहने पर शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार बनाना पड़ा था।
[MORE_ADVERTISE3]
Dushyant Chautala: Na BJP, na Congress 40 par karegi, satta ki chabi JJP (Jannayak Janata Party) ke haath mein hogi. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/qvYAVvKl7Y
— ANI (@ANI) October 24, 2019
महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की गिनती अभी शुरू भी नहीं हुई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी को अपनी जीत का पूरा भरोसा है।
मुंबई में नतीजों से पहले ही बीजेपी के मुख्यालय में लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। अब देखना होगा क्या नतीजे भी उस तरह के आते हैं या नहीं।
या फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगती है। इस चुनाव में विपक्ष को बेहतर चुनाव परिणाम मिलने की उम्मीद बहुत कम है। इसके बावजूद विपक्ष के पक्ष में परिणाम आता है तो उसे चौंकाने वाला ही माना जाएगा।
Counting of votes begins for Maharashtra & Haryana Assembly elections. pic.twitter.com/VMLrW1cE2q
— ANI (@ANI) October 24, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments