हरियाणा में सरकार बनाने के लिए दिल्ली आ रहे हैं खट्टर, इन नेताओं से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकार बनाने की जुगत में लग गई हैं। महाराष्ट्र में तो भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन असली पेंच तो हरियाणा में फंस गया है। हरियाणा में बिना जेजेपी या फिर अन्य दल के सहयोग के बिना सरकार बना पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
दिल्ली में जेपी नड्डा और अनिल जैन से मिलेंगे खट्टर
जानकारी के मुताबिक, सीएम खट्टर 10 बजे के आसपास दिल्ली पहुंच जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ होगी। इस मुलाकात में सरकार के गठन को लेकर ही चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर जेपी नड्डा और प्रभारी अनिल जैन से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।
जेजेपी और अन्य दलों के सहयोग के बिना सरकार बनना मुश्किल!
आपको बता दें कि हरियाणा में एक तरह से बीजेपी को झटका लगा है, लेकिन फिर भी वो राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी को हरियाणा में 40 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी को 31 सीटें मिली हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए, जो बिना जेजेपी या अन्य दलों के सहयोग के संभव नहीं है। जेजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली है।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments