Breaking News

मुस्लिम डिलीवरी बॉय के हाथों से खाना लेने से किया इनकार, पुलिस ने दर्ज किया केस

हैदराबाद। ऑनलाइन फूड कंपनी के एक मुस्लिम डिलिवरी बॉय से खाना लेने से इनकार करना एक शख्स को बहुत भारी पड़ गया है। हैदराबाद पुलिस ने डिलिवरी बॉय की शिकायत पर खाना लेने से इनकार करने वाले शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। ये घटना हैदराबाद के अलीबाद इलाके की है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार नाम के एक शख्स ने ऑनलाइन फूड कंपनी swiggy से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन जब अजय को पता चला कि उसका ऑर्डर देने मुदस्सर नाम का शख्स आ रहा है तो उसने खाना लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद मुदस्सर ने अजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

सोशल मीडिया पर भी उठाया गया ये मुद्दा

इस पूरे मामले के इंचार्ज इंस्पेक्टर पी. श्रीनिवास ने बताया कि स्विगी (swiggy) के डिलीवरी बॉय मुदस्सर सुलेमान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा था कि एक ग्राहक ने ऑर्डर करने के बाद खाना लेने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम है। जानकारी के मुताबिक, अजय ने चिकन-65 ऑर्डर किया था। इस मामले को सोशल मीडिया पर भी उठाया जा रहा है। डिलीवरी बॉय ने मुस्लिम संगठन मजलिस बचाओ तहरीक के अध्यक्ष अमजद उल्ला खान के सामने भी इस मामले को उठाया, जिन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना को शेयर किया।

 

[MORE_ADVERTISE1] [MORE_ADVERTISE2]

swiggy ने भी दी इस मामले पर सफाई

वहीं इस मामले में स्विगी की तरफ से कहा गया कि हर तरह के विचार का आदर करते हैं। हर ऑर्डर जगह के आधार पर डिलीवरी एक्जिक्यूटिव को मिल जाता है। ऑर्डर किसी व्यक्ति की प्राथमिकता के आधार पर नहीं दिया जाता। हम लोग एक संगठन के तौर पर अपने डिलीवरी ब्वॉय और उपभोक्ताओं के बीच किसी आधार पर भेदभाव नहीं करते।

पहले भी ऐसा मामला आ चुका है सामने

आपको बता दें कि इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश से भी कुछ ही मामला सामने आया था। वहां जोमैटो के एक उपभोक्ता ने खाने का ऑर्डर इसलिए नहीं लिया था क्योंकि उसे कोई गैर-हिंदू लेकर आया था। हालांकि कंपनी ने उसकी शिकायत का समाधान करने से यह कहकर इनकार कर दिया था कि खाने का कोई धर्म नहीं होता।

[MORE_ADVERTISE3]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments