Breaking News

हरियाणा में फिर से खट्टर सरकार, BJP ने JJP को दिया डिप्टी सीएम का पद

चंडीगढ़। हरियाणा में बहुत खींचतान के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। सरकार बनाने में जननायक जनता पार्टी ने बीजेपी का सहयोग करने का फैसला किया है। शुक्रवार देर शाम गृहमंत्री अमित शाह और जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के बीच हुई मीटिंग में ये फैसला लिया गया। दोनों पार्टियों के बीच ये तय हुआ है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा और डिप्टी सीएम पद जेजेपी को दे दिया गया है।

खट्टर ही होंगे राज्य के अगले सीएम

अब ये साफ हो गया है कि मनोहर लाल खट्टर फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। चुनावी नतीजों में 40 सीटें प्राप्त करने वाली भाजपा को दस विधायकों वाली जेजेपा का समर्थन मिल गया है और अब वो बहुमत हासिल कर चुकी है। मनोहर लाल खट्टर शनिवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

[MORE_ADVERTISE1] [MORE_ADVERTISE2]

अमित शाह ने निकाला सरकार बनाने का फॉर्म्यूला

आपको बता दें कि हरियाणा के चुनावी नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था, लेकिन बीजेपी फिर भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी थी। पहले ये खबरें सामने आई थीं कि निर्दलीय विधायको का समर्थन हासिल कर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है, लेकिन शुक्रवार रात को अमित शाह और दुष्यतं चौटाला के बीच हुई मीटिंग में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। इस मीटिंग में मनोहर लाल खट्टर और जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

[MORE_ADVERTISE3]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments