Breaking News

माल्टा: प्रवासी केंद्र पर दंगे, पुलिस ने 80 पर शांति भंग करने समेत कई आरोपों में किया मामला दर्ज

वालेटा। माल्टा की एक कोर्ट में 80 प्रवासियों पर रविवार को प्रवासी केंद्र में दंगे में शामिल होने का आरोप लगा है। बता दें कि इन दंगों में कारों को आग लगाने के साथ-साथ कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई थी। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दंगों में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा शराबी उपद्रवी कैदियों को पकड़ने के लिए जाने के बाद यह दंगा भड़का।

लगभग 300 लोग गिरफ्तार

माल्टा के स्थानीय अखबार के अनुसार, लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को कोर्ट में 80 प्रवासियों (ज्यादातर अफ्रीकी) पर तीन बड़े समूहों में आरोप लगाया गया। उनमें से ज्यादातर पर कानून का पालन नहीं करने और शांति भंग करने का आरोप लगा। इनमें कथित आठ सरगनाओं पर अन्य आरोपों के साथ-साथ आगजनी करने और आपराधिक रूप से क्षति पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।

लोगों पर कानून का पालन नहीं करने आरोप

इनमें से 16 लोगों पर कानून का पालन नहीं करने और शांतिभंग करने का दोषी पाया गया और उन्हें छह सप्ताहों के लिए जेल भेज दिया गया है। शेष सभी ने आरोपों से इंकार किया लेकिन जमानत लेने से भी इंकार कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments