पंजाब CM अमरिंदर सिंह की पत्नी से धोखाधड़ी, ठगों ने उड़ाए 23 लाख रुपए
नई दिल्ली। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने परणीत कौर के 23 लाख रुपए उड़ा लिए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है। फिलाहल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
घटना पिछले हफ्ते की है। बताया जा रहा है कि साइबर अराधियों ने परणीत कौर को फोन कर खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बैंक मैनेजर बताया। एक ठग ने परणीत कौर से कहा कि आपके खाते में सैलरी क्रेडिट करनी है, इसलिए जल्द से जल्द अपने एटीएम का नंबर और उसके पीछे लिखे तीन अंकों वाला CVV बताएं। नहीं तो आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं हो गा।
ठग की बातों पर विश्वास कर परणीत कौर ने एटीएम का नंबर दे दिया। नंबर देते ही उनके खाते से 23 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब अकाउंट से पैसे निकाले जाने का मैसेज परणीत कौर के पास पहुंचा तब उन्हें पता चला कि उनके साथ किसी ने ठगी की है।
पढ़ें- क्या है अमरीकी M-24 स्नाइपर राइफल, कैसे अमरनाथ यात्रा के दौरान की गई बरामद
झारखंड से जुड़ा है ठगी का तार
परणीत कौर ने तुरंत इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए। छानबीन के दौरान पता चला कि झारखंड के जामताड़ा से इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
पंजाब पुलिस ने तुरंत जामताड़ा पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस जामताड़ा पहुंची और अताउल अंसारी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। फिलहाल, पंजाब पुलिस जामताड़ा न्यायालय से रिमांड पर अताउल को अपने साथ ले गई है। अताउल से लगातार पूछताछ जारी है और इस केस के मास्टरमाइंड का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments