केरल से कर्नाटक तक देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना
नई दिल्ली। देश के दक्षिण इलाकों से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) ने जमकर तबाही मचाई है। कर्नाटक में ही अब तक 5 मौत हो चुकी हैं जबकि महाराष्ट्र 16 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग ( weather update ) के मुताबिक 9 अगस्त को देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो कर्नाटक, केरल, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों जोरदार बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के चलते मानसून सक्रिय नजर आ रहा है।
कर्नाटक में बारिश के कहर से 5 की मौत, केरल में बाढ़ जैसे हालात के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Belagavi: Indian Army continues rescue operations in flooded affected areas of Gokak, Chikkodi, and Mandawali. #KarnatakaFloods pic.twitter.com/Z2NT0dpzpQ
— ANI (@ANI) August 8, 2019
अच्छी बारिश के आसार
मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक मानसून इस समय देश के मध्य इलाकों में ज्यादा सक्रिय है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों के साथ-साथ महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगतार पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके आगे बढ़ने से गुजरात के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
Kerala: Flooding in Kozikhode following heavy rainfall in the state. #Floods pic.twitter.com/3XZtai1wOB
— ANI (@ANI) August 8, 2019
Betul: Incessant rainfall has led to rise in water level in Satpura dam in Sarni. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/96skwt7TtW
— ANI (@ANI) August 8, 2019
इन राज्यों में पड़ेगा आज अच्छी बारिश के आसार
गुजरात, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों, महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल, पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, उत्तर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों से सटे भागों में अच्छी बारिश के आसार हैं।
Kerala: CM P Vijayan chaired a high-level meeting with top government officials today to take stock of the situation, as parts of the state are facing flood-like situation due to incessant rainfall. District collectors have been directed to monitor the situation continuously. pic.twitter.com/CeNMV9vq9t
— ANI (@ANI) August 8, 2019
महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 9 की मौत
केरल में सीएम ने बुलाई बैठक
दक्षिण इलाकों में केरल को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे खतरे से निपटने के लिए सीएम पिनराई विजयन ने आपात बैठक बुलाई।
उच्च स्तरीय इस बैठक में केरल के हालातों से निपटने और बाढ़ के खतरे पर नियंत्रण करने जैसे कामों के लिए टीम गठित की गई।
देश के दक्षिण इलाकों की बात करें तो कर्नाटक में इस वक्त सबसे बुरे हालात बने हुए हैं।
रविवार से लेकर अब तक यहां भारी बारिश के चलते 5 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं कर्नाटक के ही कन्नड़ जिले में गुरुवार को भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
स्कूल-कॉलेज की छुट्टी
प्रभावित जिले के स्कूल और कॉलेजों की बुधवार और गुरुवार को छुट्टी कर दी गई।
क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी होने का मतलब है कि मौसम के अत्यधिक खराब होने की संभावना है।
सड़क और रेल संपर्क प्रभावित
दक्षिण के कई राज्यों में तेज बारिश और हवाओं के चलते रेल और सड़क यातायात काफी प्रभावित हुआ है।
कुछ इलाकों में तो मूसलाधार बारिश के चलते रेल सेवाएं बाधित हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments