मैच विनर सुरेश रैना की घुटने की सर्जरी, दो महीने नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट
नई दिल्ली। टीम इंडिया ( Team India ) से बाहर चल रहे सुरेश रैना ( Suresh Raina ) के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। घुटने के दर्द के कारण रैना को सर्जरी करानी पड़ी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। खराब फार्म के कारण सुरेश रैना क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।
Mr Suresh Raina underwent a knee surgery where he had been facing discomfort for the last few months. The surgery has been successful and it will require him 4-6 week of rehab for recovery.
— BCCI (@BCCI) August 9, 2019
We wish him a speedy recovery 🙏 pic.twitter.com/osOHnFLqpB
बीसीसीआई के ट्वीट करने सुरेश रैना के ऑपरेशन की जानकारी दी
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि रैना को काफी समय से घुटने में दर्द की शिकायत थी। जिसके कारण उनको घुटने का ऑपरेशन कराना पडा़ है। ट्वीट में आगे बताया गया कि रैना के घुटनों का ऑपरेशन सफल रहा है और करीब दो महीनों में वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। साथ ही बीसीसीआई ने रैना को जल्द से जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
2018 के बाद भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके सुरेश रैना
कई मैचों में भारत को जीत दिला चुके सुरेश रैना ने 2018 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। ये मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद घेरलू स्तर पर खराब प्रदर्शन के कारण रैना भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके। लगातार गिरते प्रदर्शन के कारण रैना ने भारत की टी-20 टीम से भी अपनी जगह गवां दी। वहीं अन्य खिलाड़ियों का फार्म में होना भी रैना के भारतीय टीम में वापसी नहीं करने का बड़ा कारण रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments