Breaking News

वरुण धवन ने अचानक बदला अपना हुलिया, शेयर की ऐसी वीडियो जिसे देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun dhawan) देश के उन सितारों में से एक हैं जिनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती हैं। हाल में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D ( street dancer 3d ) की शूटिंग खत्म की है और अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

varun-dhawan-latest-video-on-instagram-coolie-no-1-new-look

दरअसल, वरुण अब अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। अब वह कुली नंबर. 1 (Coolie No 1) के रीमेक की तैयारी में लग गए हैं। हाल में एक्टर ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर की वीडियो में वरुण कुली नंबर. 1 के लिए शेव करवाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वरुण ने फनी फेस और फनी साउंड के साथ एडिट किया है। वरुण की यह वीडियो यकीनन आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।

 

varun-dhawan-latest-video

गौरतलब है कि यह फिल्म 1995 में आई फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक है। 1995 में आई कुली नंबर.1 में गोविंदा ( Govinda ) और करिश्मा कपूर ( karsima kapoor ) अहम भूमिका निभाते नजर आए थे जिसे डेविड धवन ( David Dhawan ) ने डायरेक्ट किया था। अब इस फिल्म में वरुण के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) लीड रोल में नजर आएंगी।

varun-dhawan

वरुण धवन की कुली नंबर. 1 में परेश रावल ( paresh rawal ) , राजपाल यादव ( rajpal yadav ) और जॉनी लिवर ( johny lever ) भी नजर आएंगे। परेश रावल इस फिल्म में कादर खान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुली नंबर. 1 का फेमस गाना 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' का रीमेक बनाने का प्लान किया जा रहा है। इस गाने का नया वर्जन तनिष्क बागची कंपोज करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी डेविड धवन कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments