अनुच्छेद 370 पर एक्शन के बाद पहला शुक्रवार आज, श्रीनगर में कर्फ्यू जैसे हालात
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को कमजोर करने के बाद आज पहला शुक्रवार है। आज भारी संख्या में लोग जुम्मे की नमाज पढ़ेंगे। इस बात को ध्यान रखते हुए कश्मीर घाटी में धारा 144 लागू है।
सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी घाटी के कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और धारा 370 को कमजोर करने का आज पांचवां दिन है। पिछले पांच दिन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में मोबाइल फोन, इंटरनेट, टीवी-केबिल की सुविधा बंद है।
गुरुवार को कारगिल क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। हिदायत के बावजूद लोगों ने प्रदर्शन किया और जुलूस निकाली। उग्र प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी
उधमपुर और सांबा में खुलेंगे स्कूल
दूसरी तरफ जम्मू के कुछ इलाकों में शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। जम्मू के उधमपुर, सांबा जिले में स्कूल-कॉलेज आज खुलने शुरू हो जाएंगे। सभी सरकारी कर्मचारियों को वापस दफ्तर आने को कहा गया है।
विकास और रोजगार शांति के अवसर पैदा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात को देश को संबोधित किया। पीएम ने कश्मीर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वास दिलाया कि नई व्यवस्था से उनको लाभ होगा और क्षेत्र में नौकरी-विकास-शांति के नए अवसर पैदा होंगे।
अपने 38 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीनों क्षेत्रों के लिए अपने मन की बात कही। पीएम मोदी ने गुरुवार शाम को राष्ट्र को संबोधित करते हुए नए कश्मीर की लकीर खींची और विकास-लोकतंत्र को लेकर कई संदेश दिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments