शीला दीक्षित: राजकीय सम्मान के साथ आज दी जाएगी अंतिम विदाई, कांग्रेस का झंडा झुका

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया था। आज शीला दीक्षित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ( shiela dixit funeral ) होगा। बता दें कि शनिवार को एस्कॉर्ट्स अस्पताल में उन्होंने 3.55 बजे अंतिम सांस लीं थी।

12.15 बजे से 1.30 बजे अंतिम दर्शन
रविवार को उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2.30 बजे राजधानी के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को बहन के घर से 11.30 बजे कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा।
यहीं पर कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे। यहां 12.15 बजे से 1.30 बजे तक आम लोग शीला दीक्षित का अंतिम दर्शन ( people will paytribute) करेंगे।
इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार ( Former Cm shiela-dixit cremation ) होगा।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ( Delhi Former Chief Minister Shiela Dixit ) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को 3 बजकर 5 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 3.55 बजे उनका निधन हो गया।
शीला दीक्षित के निधन से शोक की लहर, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली वालों का दिल जीतने में कामयाब रहीं
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम शीला दीक्षित ( Former Cm Shiela Dixit ) 1998 में उत्तर प्रदेश की राजनीति से दिल्ली आईं थी। दिल्ली में उन्होंने अपनी कार्यशैली के बल पर नई पहचान बनाई और छा गईं। शीला दीक्षित ने दिल्ली का दिल जीत लिया था।

सबसे लंबे समय तक रहीं दिल्ली की सीएम
शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक यानी तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 1998 से लेकर 2013 तक उन्होंने दिल्ली का शासन संभाला। उनके सम्मान में दिल्ली सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि दीक्षित का शहर के विकास में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके आकस्मिक निधन के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।
निधन के बाद अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं शीला दीक्षित, 15 साल तक दिल्ली पर किया था राज
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments