कश्मीर: दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, श्रीनगर से जैश आतंकी बशीर अहमद गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) की स्पेशल सेल ने जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी बसीर अहमद ( JEM Terrorist Basir Ahmad ) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दिल्ली पुलिस लंबे समय से बसीर अहमद की तलाश में थी।
Delhi Police Special Cell has arrested JeM terrorist Basir Ahmad from Jammu & Kashmir's Srinagar. Police has announced a reward of Rs 2 lakh on his arrest. pic.twitter.com/IFbaJaGnew
— ANI (@ANI) July 16, 2019
आतंकी संगठन जैश—ए—मोहम्मद ( JeM terrorist Basir Ahmad ) लंबे समय से जम्मू—कश्मीर राज्य में सक्रिय है।
कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग पर कसा शिकंजा, बेंगलूरु एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए
| पिछले 3 वर्षों में मारे गए 733 आतंकी | ||
| क्रमांक | वर्ष | आतंकी ढेर |
| 1 | 2019 | 113 (16 जून तक) |
| 2 | 2018 | 257 |
| 3 | 2017 | 213 |
| 4 | 2016 | 150 |
बीते दिनों कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भी जैश का ही हाथ था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
असम बाढ़: पानी में समाए 4157 गांव, काजीरंगा नेशनल पार्क भी डूबा 90 प्रतिशत तक डूबा
| इन आतंकियों का हुआ खात्मा | ||
| क्रमांक | आतंकी ढेर | आतंकी संगठन |
| 1 | बुरहान मुजफ्फर वानी | हिजबुल मुजाहिदीन |
| 2 | अबु दुजाना | लश्कर ए तैयबा कमांडर |
| 3 | बशीर लश्करी | लश्कर ए तैयबा |
| 4 | सब्जार अहमद बट्ट | हिजबुल मुजाहिदीन |
| 5 | जुनैद मट्टू | लश्कर ए तैयबा |
| 6 | सजाद अहमद गिलकर | लश्क ए तैयबा |
| 7 | आशिक हुसैन बट्ट | हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर |
| 8 | अबू हाफिज | लश्कर ए तैयबा |
| 9 | तारिक पंडित | हिजबुल मुजाहिदीन |
| 10 | यासीन इट्टू ऊर्फ गजनवी | हिजबुल मुजाहिदीन |
हालांकि भारत ने जवाबी कार्रवाई कर बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी मारे गए थे।
भाजपा संसदीय दल की बैठक आज, पार्टी ने सांसदों को जारी किया नोटिस
वहीं, एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि रावलपिंडी के उस सैन्य अस्पताल में विस्फोट हुआ है जहां जैश-ए-मोहम्मद ( jaish e mohammad ) प्रमुख मसूद अजहर भर्ती है।
सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता अहसान उल्लाह मियाखेल ने रविवार रात ट्वीट किया, "पाकिस्तान के रावलपिंडी में सैन्य अस्पताल में हुआ बड़ा विस्फोट।"
10 घायल लोगों को इमरजेंसी में शिफ्ट करवाया गया। जैश-ए-मोहम्मद ( jaish e mohammad ) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ( masood azhar ) यहां भर्ती है।
उन्होंने आगे कहा कि सेना द्वारा पूरी तरह से मीडिया को ब्लैकआउट किया गया। मीडिया को सख्ती से इसे कवर नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने ट्वीट के साथ कार्यकर्ता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें एक इमारत से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments