Breaking News

तेल व्यापार पर ईरान को भारत से उम्मीद, फिलहाल असमंजस में है सरकार

नई दिल्ली। ईरान और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध लंबे समय तक काफी बेहतर रहे हैं। दोनों देशों में अटूट व्यापारिक रिश्ते भी रहे। मगर हाल ही में अमरीका ने इस दोस्ती पर ग्रहण लगा दिया है। ईरान पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमरीका ने तमाम देशों को उससेे व्यापरिक संबंध तोड़ देने के लिए कहा।

अमरीका ने भारत को भी सख्त हिदायत दी कि वह ईरान से तेल लेना बंद कर दे। इसके लिए उसने भारत को छह माह की मोहलत दी।इस साल दो मई के बाद से भारत ने ईरान से तेल लेना बंद कर दिया। इसके बावजूद ईरान को यकीन है कि भारत अमरीका से बातकर इस समस्या का हल निकाल लेगा।

हांगकांग में हिंसक प्रदर्शनों पर भड़का चीन, कहा- घटना के पीछे उपद्रवी तत्वों का हाथ

 

 

modi

भारत हमारा पुराना मित्र रहा है

भारत में ईरान के राजदूत अली चेगगिनी का कहना है कि भारत हमारा पुराना मित्र रहा है। उसका कोई भी कदम राष्ट्र के हित में ही उठेगा। उन्हें उम्मीद है कि भारत कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेगा। चेगगिनी ने कहा कि वह जानते हैं कि भारत के हाल ही में लिए गए फैसले मजबूरी के कारण उठाए गए कदम हैं। आगे वह यही आशा करते है कि भारत के साथ दोबारा व्यापरिक संबंध आगे बढ़ेंगे।

लीबिया: शरणार्थी केंद्र पर भारी बमबारी, 40 की मौत, 80 घायल

modi

भारत के पास विकल्प कम

भारत के पास ईरान से रिश्ते कायम करने के विकल्प बहुत कम हैं। मोदी सरकार के लिए ये मुश्किल घड़ी है। ईरान से तेल लेने के लिए दूसरे रूट का सहारा लिया जा सकता है मगर ऐसा करना एक बड़ी मुसीबत को दावत देने जैसा है। भारत चाहे तो ईरान के तेल को सउदी अरब के रास्ते से भी मंगा सकता है। इससे समस्या का हल निकल सकता है। मगर ऐसा करना आत्मघाती कदम होगा। दरअसल अमरीका नहीं चाहता है की भारत ईरान के बीच दोस्ती आगे बढ़े। हाल ही में अमरीका ने भारत से कहा था कि वह उसे तेल की आपूर्ति करेगा। इसके साथ वह उसकी सभी जरूरतों की पूर्ति भी करेगा।

मोदी के साथ कई राउंड की बातचीत

हाल ही में जापान में हुए जी-20 सम्मेलन में ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कई राउंड की बातचीत की। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने इस बैठक में भारत से मजबूत व्यापारिक संबंध बनाने की बात कही है। चाहे वह कच्चा तेल हो या हथियार, अमरीका चाहता है कि भारत की निर्भरता उस पर ज्यादा हो। ऐसे में भारत के लिए यह असमंजस की स्थिति है कि ईरान के साथ वह किस तरह के संबंध रखे ताकि अमरीका को उससे कोई ऐतराज न हो।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments