Breaking News

जम्मू-कश्मीर में सेना के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश का कमांडर फयाज पंजू ढेर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 2 घुसपैठियों को मार गिराया है। हालांकि सीमा पर पाकिस्तान की ओर हुई गोलीबार में एक महिला की भी मौत हो गई है।

 

Top <a href=Jaish commander killed " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/31/aq_4912100-m.png">

विश्व बिरादरी में शांति का ढोंग करने वाला पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आर रहा है। कश्मीर में सीमा पार से लगातार फायरिंग हो रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी भारतीय जवानों को निशाना बनाया जा रहा है।

 

Top Jaish Commander killed

वहीं, अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंक पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलवामा के मास्टर-माइंड फयाज पंजू समेत 2 आतंकियों को मार गिराया है। मूल से रूप से कश्मीर के त्राल का रहनेवाला फयाज पंजू जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था।

 

Top Jaish Commander killed

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजबेहड़ा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बिजबेहड़ा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

 

Top Jaish Commander killed

भारतीय जवानों ने आंतकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई इस गोलीबारी में जैश कमांडर फयाज पंजू ढेर हो गया। फयाज ही पुलवामा आतंकी हमले का मास्टर माइंड था।

 

Top Jaish Commander killed

वही, दूसरी पाक सेना ने शाहपुर और सौजियां सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने तंगधार में मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। सीमा पार से हुई इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। जबकि भारतीय जवानों ने दो पाक सैनिकों को मार गिराया।

 

Top Jaish Commander killed

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments