Breaking News

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। नरवानी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके सर्च ऑपरेशन शुरु किया था। खुद को घिरता देख आतंकियों ने गोली चलानी शुरु कर दी। सुरक्षाबल के जवान भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

खबर है कि सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं अभी भी करीब तीन आंतकियों के छिपे होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षाबल चौकस हैं। आतंकी भी इस दौरान शांति व्यवस्था और अमरनाथ यात्रा ( Amarnath yatra ) में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासन ने एहतियातन शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

इससे पहले 30 जून को बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। चादूरा क्षेत्र के बुगम गांव में तलाशी और घेराबंदी अभियान चला रहे सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments